रविवार, 2 अगस्त 2015

अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करो ....कलाम के बोल


डॉ. अब्दुल कलाम के शब्द...

 :  कथन 1 : 
इससे पहले की सपने सच हो आपको सपने देखने होंगे।

 :  कथन 2 : 

सपना वो नहीं है जो आप नींद में देखे, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।

 :  कथन  3 : 
 इंतज़ार करने वालो को सिर्फ उतना ही मिलता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते है।

 :  कथन  4 : 
एक अच्छी पुस्तक हज़ार दोस्तों के बराबर होती है 
जबकि एक अच्छा दोस्त एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) के बराबर होता है.

 :  कथन  5 : 
जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है, 
बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने में हमारी मदद करती है, 
कठिनाइयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।

 :  कथन 6 : 
 आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, 
असफलता नामक बिमारी को  मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। 
ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।

 :  कथन  7 : 
देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखरी बेंचो पर मिल सकता है।

 :  कथन  8 : 
आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते 
पर आप अपनी आदतें बदल सकते है 
और निश्चित रूप से आपकी आदतें
आपका फ्यूचर बदल देगी।

 :  कथन  9 :
अपने जॉब से प्यार करो
पर अपनी कम्पनी से प्यार मत करो
क्योकि आप नहीं जानते कि कब आपकी कम्पनी
आपको प्यार करना बंद कर दे।

 :  कथन  10 :
अपनी पहली सफलता के बाद विश्राम मत करो 
क्योकि अगर आप दूसरी बार में असफल हो गए 
तो बहुत से होंठ यह कहने के इंतज़ार में होंगे 
कि आपकी पहली सफलता केवल एक तुक्का थी।

 :  कथन  11 :
यदि आप अपनी ड्यूटी को सैल्यूट करोगे 
तो आपको किसी भी व्यक्ति को सैल्यूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी 
लेकिन यदि आप अपनी ड्यूटी को पोल्यूट करेंगे 
तो आपको हर किसी को सैल्यूट करना पडेगा।

 :  कथन  12 :
महान सपने देखने वालो के महान सपने हमेशा पूरे होते है।

 :  कथन  13 :
जब हमारे सिग्नेचर (हस्ताक्षर), ऑटोग्राफ में बदल जाए 
तो यह सफलता की निशानी है।

 :  कथन  14 :
सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा। 
असफलता की कहानियां पढ़ो 
उससे आपको सफल होने के कुछ आइडियाज (विचार) मिलेंगे।

..............जारी अगले अंकों में

2 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" सोमवार 03 अगस्त 2015 को लिंक की जाएगी............... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा ....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं